मेरठ: मेरठ के पूर्व सांसद के बेटे दानिश का खतरनाक लव जिहाद सामने आया है। पुलिस ने दानिश के खिलाफ दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल में एक युवती के साथ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने पूर्व सांसद के घर दबिश देकर दानिश को उठा लिया। दिल्ली निवासी युवती एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिली।
आरोप लगाया कि मेरठ के पूर्व सांसद के बेटे दानिश ने 22 अगस्त को दिल्ली रोड होटल क्रोम में बुलाया। आरोप लगाया दानिश ने उसके साथ रेप किया, अश्लील वीडियो भी बनाई। बताया उसका परिचय दानिश से इंस्टाग्राम पर हुआ था। दानिश मुलाकात को दिल्ली भी आया। उसने अविवाहित बता प्रेम जाल में फंसाया। एसएसपी को इंस्टाग्राम चैट दिखाई। परतापुर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। युवती ने कहा कि आरोपी ने सिंगल बनकर दोस्ती की।
कोतवाली और परतापुर पुलिस ने पूर्व सांसद के घर पर देर रात करीब 1.30 बजे दी। इस दौरान पुलिस टीम ने दानिश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परतापुर पुलिस दानिश को अपने साथ परतापुर थाने ले आई। यहां पर दानिश से पूछताछ की जा रही है।
दानिश का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया दानिश को पुलिस ने उठा लिया है और फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवती के शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026