कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष सक्रिय हो गए हैं। बड़े-बड़े कांग्रेस नेता घरों से बाहर निकल आए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर श्याम होटल में मीटिंग आहूत की गई। बैठक में कहा गया कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव करो या मरो की स्थिति है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मैं सब लोगों को साथ लेकर चलूंगा। सभी सीनियर कांग्रेसजनों का सम्मान करुंगा। सभी कांग्रेसियों से कहा कि एक-एक कार्यकर्ता के लिए संपूर्ण रूप से लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। यह संघर्ष का समय है। इसमें सिर्फ करो या मरो की स्थिति है।

जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि मेरे लिए एक चुनौती का विषय है। फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार को चुनाव जिताना है।
बैठक में मुख्य रूप पूर्व शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू शर्मा, पूर्व प्रवक्ता अनिल शर्मा, रमाशंकर शर्मा, सुमित विभव, मनोज जैन वोहरा, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, डब्बू पंडित, गौरव शर्मा, चौधरी सचिन यादव, बशीर उल हक, रॉकी, राजेश त्यागी, दीपक शर्मा, चंद्र मोहन पाराशर, बुराहन शमसी, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, सत्येंद्र कैंम, ताहिर हुसैन, मोहम्मद आरिफ खान, शाहिद अहमद, जितेंद्र धनगर, विष्णु दत्त शर्मा, प्रदीप जैन, अंकुश शर्मा, डॉक्टर मधुरिमा शर्मा, बिलाल अहमद, शशांक प्रभाकर, संजय पंडित, शिल्पा दीक्षित एल, बंटी सिकरवार, तरुण सागर, अमरचंद जाटव, रामदत्त दिवाकर, राम वकील धाकरे, धर्मेंद्र बघेल, अश्वनी, बिट्टू, मोहम्मद बासित अली, सुनहरी लाल गोला, आसाराम प्रजापति, बृजेश सरस, अंकित जैन आदि उपस्थित थे।
- आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में एबीवीपी का ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील - October 13, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी: चिकित्सकों ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक से 40 वर्षीय मरीज की किडनी का ट्यूमर निकाला, स्वस्थ हिस्सा बचाया - October 13, 2026
- Agra News: ढाई दशक पुराने कुख्यात ‘ओपी गैंग’ के पुराने गुर्गे आपस में भिड़े, शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज - October 13, 2026