अध्यक्ष समेत तीन प्रत्याशी ले सकते हैं अपना पर्चा वापस
देशदीपक तिवारी की प्रत्याशिता पर विवाद, दिन पर चर्चा
सुनयन शर्मा- अशोक अग्निहोत्री में सहमति के प्रयास विफल
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब आगरा के चुनाव (Taj Press Club Election) में बड़ी खबर आ रही है। निर्वाचन अधिकारी विनोद भारद्वाज ने ताज प्रेस क्लब परिसर (Taj Press Club agra) में चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। साथ ही देशदीपक तिवारी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशिता पर विवाद हो गया है। इस बारे में दिन भर चर्चा होती रही। इस विवाद पर भी फैसला किए जाने की जानकारी मिली है। 8 नवम्बर को नाम वापसी होनी है। इसकी तैयारी कर ली गई है। तीन प्रत्याशी पर्चा वापस ले सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी विनोद भारद्वाज ने प्रभारी महासचिव केपी सिंह से कहा है कि प्रेस क्लब परिसर में अगर कोई प्रचार सामग्री है तो तत्काल हटा दें। साथ ही किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री न लगाने दी जाए। 8 नवम्बर, 2022 को नामांकन वापसी पूर्वाह्न 11 से बजे शुरू होगी। संभावना जताई जा रही है कि अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नाम वापस हो सकता है। मोहनलाल जैन और आदर्श नंदन गुप्त ने दो पदों पर नामांकन किया है। आशा जताई जा रही है कि दोनों एक-एक पद से नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इस तरह तीन नाम वापस होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया गया है कि देशदीपक तिवारी ताज प्रेस क्लब के पहली बार सदस्य बने हैं। इस तरह वे न तो वोट डाल सकते हैं और न ही प्रत्याशी हो सकते हैं। तकनीकी बात यह है कि उनका नाम पुराने सदस्यों की सूची में शामिल है, इस दृष्टि से उन्हें प्रत्याशी होने से कोई रोक नहीं सकता है। जानकारों का कहना है कि टंकण में त्रुटि के चलते उन्हें प्रत्याशी होने का अवसर मिल गया। अगर किसी ने लिखित में आपत्ति की तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर चुनाव अधिकारी क्या निर्णय लेंगे।
यह भी पता चला है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुनयन शर्मा और श्री अशोक अग्निहोत्री में सहमति बनाने का प्रयास किया गया। बात बन नहीं सकी। इसका कारण यह है कि दोनों ही अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को कमर कसे हुए हैं। दोनों के समर्थक पूरा जोर लगा रहे हैं। इस तरह चुनाव रोचक होता जा रहा है।
उधर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने एक बैठक कर प्रत्याशियों को समर्थन देने की रणनीत बना ली है। उन्होंने अपने हिसाब से पैनल तैयार किया है। उन्हें कोई प्रभावित नहीं कर पा रहा है। स्वतंत्र रूप से निर्णय ले रहे हैं। उनके निर्णय में निजी संबंधों के साथ साफ छवि का होना महत्वपूर्ण है।
जानकारी मिली है कि ताज प्रेस क्लब के चुनाव में पैसा भी बहाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव का तरह दावतों का दौर चल रहा है। मतदाताओं को प्रभावित करने की नई-नई तरकीबें निकाली जा रही हैं। मतदाताओं के घरों का भी चक्कर काटा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ताज प्रेस क्लब का चुनाव छाया हुआ है। पत्रकारों के वॉट्सअप ग्रुप में इन दिनों चुनाव की बातें अधिक हो रही हैं। धुआंधार प्रचार चल रहा है। ताज प्रेस क्लब भवन के ठीक सामने होर्डिंग भी ठोक दिया गया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किस हद तक चुनाव प्रचार हो सकता है। डॉ. अनिल दीक्षित प्रत्याशियों को महत्वपूर्ण सीख दे रहे हैं।
पिछले दिन ताज प्रेस क्लब चुनाव पर न्यायालय का स्थगनादेश आने की ब्रेकिंग खबर चलाई गई थी। अब पता चला है कि प्रत्याशियों के पेट में खलबली बढ़ाने के लिए यह ब्रेकिंग खबर चलवाई गई थी। इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे, जिन प्रत्याशियों को अपनी हार का भय है, वे येन-केन-प्रकारेण चुनाव को स्थगित कराने की फिराक में हैं। इसके लिए कानूनी पहलुओं को भी तलाश रहे हैं। जानकारों का कहना है कि एक बार चुनाव प्रक्रिया का श्रीगणेश होने के बाद उसे रोका नहीं जा सकता है।
फिलहाल ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए सुनयन शर्मा, अशोक अग्निहोत्री, ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय, देशदीपक तिवारी।
उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, मोहनलाल जैन, अनुपम चतुर्वेदी, आदर्श नन्दन गुप्त, रमेश राय, आशीष भटनागर।
महासचिव पद के लिए केपी सिंह, विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, आलोक कुलश्रेष्ठ, महेश धाकड़, अधर शर्मा।
सचिव पद के लिए पवन तिवारी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दाधीच, मोहनलाल जैन, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी, एमडी खान, श्यामल गांगुली, आदर्श नन्दन गुप्त, आलोक द्विवेदी।
कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा, मनोज मित्तल, रामनिवास शर्मा, लाखन सिंह बघेल।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमित पाठक, संदीप जैन, शरद शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयसिंह वर्मा, डॉ. एमसी शर्मा, महेश शर्मा, श्यामल गांगुली, शिवप्रकाश भार्गव, जगत नारायन शर्मा, राजेश दीक्षित, अरुण रावत, हरिओम रावत, शशिकांत मिश्रा, मोहनलाल जैन, रामहेत शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026