आगरा। नगर निगम में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। आंदोलन सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) अशोकप्रिय गौतम के साथ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा कथित अभद्रता किए जाने के विरोध में किया गया।
कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हर्ष दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से लेकर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के कमरों पर ताले जड़ दिए गए, जिसके कारण मंगलवार को नगर निगम का पूरा कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने बुधवार को वर्कशॉप पर भी तालाबंदी करने का ऐलान किया है।
पहले भी लग चुके हैं आरोप
इससे पहले भी हर्ष दिवाकर पर अवर अभियंता से अभद्रता के आरोप लगे थे, हालांकि उस समय मामला समझौते के बाद शांत हो गया था। ताजा विवाद ने निगम में माहौल एक बार फिर गरमा दिया है।
मेयर ने सीएम योगी को दी पूरे मामले की जानकारी
इधर, चर्चा है कि मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सोमवार को आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पूरे विवाद से अवगत कराया। मेयर का कहना है कि उनके भतीजे को फंसाया जा रहा है और ऐसा कोई विवाद हुआ ही नहीं है। उन्होंने मामले की जांच पुलिस कमिश्नर से कराने की मांग की है।
साथ ही मेयर ने ईंट की मंडी से पश्चिमपुरी रोड पर चल रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
नगर निगम में कर्मचारियों के आंदोलन से कामकाज ठप होने के कारण आम जनता को भी घरेलू कामों और नगर निगम सेवाओं में असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026