आगरा। लॉयंस क्लब आकाश द्वारा कमला नगर स्थित नटराज पुरम कॉलोनी के नवनिर्मित पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पार्क में 151 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए।
क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने बताया कि स्थानीय पार्षद हरिओम बाबा द्वारा कॉलोनी के पार्क का जीर्णोद्धार कराया गया है। पार्क के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लॉयंस क्लब आकाश ने पौधारोपण अभियान आयोजित किया।
इस दौरान बेलपत्र, अशोक, गुलमोहर, नीम, शहतूत, जामुन, पाकर सहित विभिन्न प्रजातियों के 151 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव एवं गवर्नर सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शहरों में तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए इस प्रकार के अभियान समय की आवश्यकता हैं। पार्कों में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, सतीश अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
नटराज पुरम कॉलोनी विकास समिति के संरक्षक केके शर्मा, अध्यक्ष एससी गुप्ता एवं बल्केश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र ने क्लब के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026
- माँ विंध्यवासिनी के दरबार में संगठन विस्तार: देवेंद्र तिवारी ने कुलदीप माइती को सौंपी भारतीय गौ सेवा परिषद के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - September 3, 2026