कोरोना और न्यूमोनिया से उबरने के बाद ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है.
इसके चलते उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा है. वे 8 जनवरी से मुंबई के मशहूर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा है कि फ़िलहाल लता जी आईसीयू में ही हैं, लेकिन अब उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है. उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.
इससे पहले 27 जनवरी को डॉ. समदानी ने बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में काफ़ी सुधार है, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है.
लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम उनका हालचाल लगातार मीडिया से शेयर कर रही है ताकि कोई अफ़वाह या ग़लत सूचना न फैले.
‘भारत रत्न’ से सम्मानित लता जी पिछले क़रीब सात दशकों से गा रही हैं. 28 सितंबर 1929 को पैदा होने वाली लता जी 92 साल की हो चुकी हैं. भारत रत्न के अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है.
-एजेंसियां
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026