देश में अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि बुधवार 16 मार्च से 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी वर्ष जनवरी से 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज भी दी जाएगी। उन्होंने अपील की, ‘मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।’ अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
2008 से 2010 के बीच जन्म हुआ तो लगेंगे टीके
ध्यान रहे कि देश में 3 जनवरी, 2022 से पहली बार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हुआ था। तब से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस कारण बड़े बच्चों के स्कूल खोलने में भी आसानी हुई। अब 12 वर्ष के बच्चों को भी टीका लगाने से छोटे बच्चों को भी स्कूल भेजने में कोई हिचक नहीं रहेगी। जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2008, 2009 या 2010 में हुआ है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। देश में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध यह कोरोना रोधी चौथा टीका होगा।
21 फरवरी को मिली थी मंजूरी
भारतीय औषधि महानियंत्रक (DGCI) ने 21 फरवरी को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए बायोलॉजिकल-ई के कोविड-19 रोधी टीके ‘कॉर्बेवैक्स’ के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। डीजीसीआई ने सबसे पहले ‘जाइकोव-डी’ टीके को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। भारतीय दवा नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के कोविड टीके कोवोवैक्स के सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। डीजीसीआई ने कोविड-19 से संबंधित विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के आधार पर कोवोवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी।
-एजेंसियां
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026