Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल की जन्म स्थली की रज उनके भतीजे सौरभ बंसल ने उनके चित्र के समक्ष अर्पित की। पवित्र रज भगवान राम की जन्मस्थली व सरयू मैया में अर्पित की जाएगी। इसके लिए एक दल मनोज कुमार के नेतृत्व में अयोध्या रवाना हो गया है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रांत संगगन मंत्री और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने शासन प्रशासन से मांग की घटिया पुलिस चौकी जो कि एक गुलामी का प्रतीक है, का नाम बदल कर अशोक सिंघल के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूँ आगरा नगर निगम के पूर्व महापौर नवीन जैन का जिन्होंने हमारे प्रस्ताव पर घटिया चौक का नाम अशोक सिंघल के नाम पर रखा। मैं वर्तमान महापौर हेमलता दिवाकर से आग्रह करता हूँ कि वह अपने कार्यकाल में अशोक सिंघल की प्रतिमा चौराहे पर स्थापित कराएं।
उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम युग है। गुलामी की दास्तानों को मिटाकर हमे नए युग का आगाज करना है। यही बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही है। शिवाजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को राष्ट्र के लिए अर्पित कर दिया था। वे भगवान शिव की भक्ति में संन्यास लेना चाहते थे, पर देश की अखण्डता और स्वराज्य के लिए क्षत्रिय धर्म का पालन किया। उन्हीं का अनुशरण कर अशोक सिंघल ने देश में आध्यात्मिक स्वतंत्रता के लिए श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चलाया। इसी के फलस्वरूप हमने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखी है।
श्री मनोज कुमार ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के नायकों में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, सावरकर हैं। आध्यात्मिक स्वतंत्रता के महानायक सरदार वल्लभ भाई पटेल और अशोक सिंघल हैं। मैं क्यूँ न याद करूँ ऐसे महान क्रांतिकारी को।
श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल, जिन्हें भूल गए हैं लोग
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026