7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में आए हैं ये कलाकार
हैंडीक्राफ्ट्स गैलरी के संगीत कॉन्सर्ट हाल में स्वागत सम्मान
Agra, Uttar Pradesh, India. 7वें अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में मिस्र यानी जिप्ट (Egypt) से नृत्य एवं नाट्य कला की EGYPYION FOLKORE TEAM आई हुई है। कलाकार यहां कला के सुनहरे रंग बिखेर रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थिति हैंडीक्राफ्ट गैलरी में इस इजिप्ट के कलाकारों को गुरुमीत कालरा (स्वीटी कालरा) ने शास्त्रीय, लोक और बॉलीवुड संगीत सुनाया तो वे भौंचक रह गए। ‘वाउ’ कहकर खुशी प्रकट की। इजिप्सीयन फोलकोरे टीम के संयोजक अशरफ महमूद, मोहम्मद, मिन्ना, हुदा शामिल हैं।
टीम स्वागत – सम्मान समाजसेवी, गीतकार एवं गायक गुरमीत कालरा (स्वीटी कालरा) एवं मोहित कत्याल, तबला वादक इस्माइल हुसैन, गायक व हारमोनियम वादक शवाब हुसैन ने हैंडीक्राफ्ट्स गैलरी की समस्त टीम के साथ किया।

हैंडीक्राफ्ट्स गैलरी के संगीत कॉन्सर्ट हाल में इजिप्सीयन मेहमानों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत के साथ-साथ बॉलीवुड संगीत भी सुना। इजिप्सीयन संगीत व नृत्य की जानकारी का अदान – प्रदान किया। इजिप्सीयन टीम के संयोजक अशरफ महमूद जी ने गुरमीत कालरा व मोहित कत्याल को जग प्रसिद्ध पिरामिड की आकृति निर्मित चाबी के छल्ले भेंट किए। गुरमीत कालरा ने इजिप्ट के रंगकर्मियों को ताजमहल की आकृति के स्मृति चिन्ह भेंट किये l
ज्ञात हो ये सभी कलाकार आगरा में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए, आगरा) द्वारा आयोजित ताज रंग महोत्सव में शिरकत करने आये हैं। स्वागत-सत्कार करने वालों में हर्षित कालरा, पुष्पित कालरा , केशव बंसल, विजय सिंह बुंदेला, सागर कुशवाह, संजय चटवाल, अशोक अग्रवाल, अमित कालरा, पैट्रिक जॉन, जितेन्द्र यादव, सुरेश आदि उपस्थित थे।

विकिपीडिया के अनुसार, आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक देश है, जिसका अधिकांश हिस्सा उत्तरी अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप, दक्षिण पश्चिम एशिया में एक स्थल पुल बनाता है। इस प्रकार मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है। अफ्रीका, भूमध्य क्षेत्र, मध्य पूर्व और इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है।
- यूजीसी विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: ‘किसी भी वर्ग के साथ नहीं होगा भेदभाव, संविधान के दायरे में होगा काम’ - January 27, 2026
- SC की BCI को दो टूक: चुनाव समितियों के सदस्यों को मिले पद के अनुरूप मानदेय, राजस्थान के लिए अलग समिति पर भी सवाल - January 27, 2026
- ऐतिहासिक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान: PM मोदी बोले- ‘दुनिया की दो बड़ी शक्तियों की साझेदारी का नया युग’ - January 27, 2026