बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। वो अपनी IAS बीवी स्मिता घाटे के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और आरोप लगाया है कि स्मिता ने उनकी बेटियों को ‘किडनैप’ कर लिया है। उन्हें नहीं पता है कि इस वक्त उनकी दोनों बच्चियां कहां पर हैं और किस हाल में हैं। ना ही वो उनसे बात करने देती हैं और ना ही मिलने देती हैं। इस मामले की जांच ACP शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक नीतीश भारद्वाज ने 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से लिखित शिकायत की है। इस शिकायत में कहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी IAS वाइफ स्मिता घाटे दोनों बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं। उनका नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और किसी भी मेल का जवाब नहीं दे रही हैं।
चार साल से बेटियों से नहीं की बात
60 साल के नीतीश भारद्वाज का कहना है कि पिछले 4 साल से वो अपनी बेटियों से बात नहीं कर पाए हैं। उनकी वाइफ ने बीते डेढ़ साल में बेटियों के कई जगह एडमिशन कराए हैं। पहले वो भोपाल में पढ़ती थीं, फिर ऊटी में उनका एडमिशन करा दिया।
पहले भी कर चुके हैं शिकायत
नीतीश पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये भी आरोप लगाया कि स्मिता बेटियों को उनके खिलाफ भड़का रही हैं।
नीतीश की पहली शादी
मालूम हो कि नीतीश ने पहली साल 1991 में मोनिशा पाटिल से की थी। करीब 15 साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।
दूसरी शादी में भी आई दरार
इसके बाद साल 2009 में उन्होंने IAS ऑफिसर स्मिता घाटे से दूसरी शादी की लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल सका और साल 2019 में मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। साल 2022 में दोनों अलग हो गए।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026