Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. होली के पावन पर्व पर प्राचीनतम दो दिवसीय “फूल – डोलमेला” का आयोजन किया गया। इस वर्ष 25 और 26 मार्च को धूमधाम से फुलट्टी बाजार क्षेत्र में मेला लगा।
रात्रि 8 बजे बैंड-बाजे व भव्य लाइट के साथ दो झांकियां भगवान श्री गणेश जी और विष्णु जी के स्वरूपों को बग्गी में बैठाकर फुलट्टी चौराहा, गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, फुव्वारा, सेब का बाजार होते हुए फुलट्टी चौराहा स्थित देवी जी के मंदिर तक भ्रमण कर डोला निकाला गया। भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के स्वरूप पूरे मार्ग पर नृत्य करते हुए डोले में चले।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
इस दौरान पूरे मार्ग पर जगह जगह लोगों ने डोले पर फूल वर्षा कर स्वागत कर होली की बधाई दी। गुड़ की मंडी में मेला लगाया गया जिसमें तरह-तरह के बच्चों के झूले और खाने पीने की स्टॉल लगाई गई।
इस दौरान मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र शर्मा, यादराम शर्मा, विशन शर्मा, राम टंडन, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, त्रिलोक शर्मा, कैलाश खन्ना, अनूप तिक्खा, बिट्ठन सारस्वत, सनी शर्मा, बृजेश शर्मा, अपूर्व शर्मा, गौरव शास्त्री, रामू कप्तान, अनीश शर्मा, अंकित शर्मा, शिवम वर्मा, विपुल शर्मा, बॉबी, विनीत वर्मा, भोले वर्मा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026