मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ अली खान के घर में चोर घुस गया था।
बताया जाता है कि सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में चोर घुस गया था। इस दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना आज सुबह 3 बजे की है। एक चोर सैफ के घर में घुस गया था। इसी दौरान घर में कुछ आवाज होने से घर के कुछ नौकर नींद से उठे। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन कर सैफ अली खान की भी नींद टूटी। वह बाहर आ गए। उन्होंनो चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक चोर ने सैफ पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। वह घायल हो गए। घर के नौकर और परिवार के कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल लेकर गए। उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है।
बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की जांच कर रही है। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि, ‘सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती में लाया गया। उन्हें छह जगहों पर चाकू लगा है।
इनमें से दो गहरी हैं। एक उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब है। हम उस पर काम कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे और कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। हम सर्जरी होने के बाद ही नुकसान के बारे में बताएंगे कि वो सेफ हैं या नहीं।’
सैफ की स्पाइन के पास फंसा चाकू का टुकड़ा ऑपरेशन कर निकाला गया, अब खतरे से बाहर
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया को यह जानकारी दी। डॉक्टरों के अनुसार सैफ अली खान की स्पाइन के पास चाकू का एक ढाई इंच का पीस फंसा हुआ था, जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची। स्पाइन के फंसे चाकू के टुकड़े को निकालने के लिए बड़ी सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों के मुताबिक सैफ अली खान को चाकू के वार से शरीर पर दो जगह गंभीर चोटें पहुंची हैं, लेकिन अब वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और जल्द रिकवरी कर लेंगे। डॉक्टरों ने अभी अगले 24 घंटे तक सैफ को आईसीयू में ही रखने की बात कही है।
पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने जांच शुरू की
इधर मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौका मुआयना कर चुके हैं। पुलिस ने फोरेंसिंक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने उस बिल्डिंग का सीसीटीवी भी चेक किया, जिसमें सैफ अली खान रहते हैं। दो घंटे की सीसीटीवी फुटेज में मेन गेट से कोई संदिग्ध आते हुए नहीं दिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही घर में घुस चुका था।
पुलिस सैफ अली खाने की मेड को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई है। रात में जिस समय सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था, उस समय घर की मेड ने ही अज्ञात शख्श को देखकर शोर मचाया था और तभी शैफ अली खान उस घर में उस जगह पहुंचे थे जहां अज्ञात शख्श आया हुआ था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Celebrity Fitness Trainer Yasmin Karachiwala Recommends Krishna’s SHE CARE Juice for Women’s Hormonal Health - July 24, 2025
- Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - July 24, 2025
- आगरा में शिक्षा का अधिकार या सिर्फ कागजी ढकोसला? जब नियम ही टूटें तो उम्मीद किससे करें! - July 24, 2025