आगरा। थाना खेरागढ़ के नगला बंडपुरा गांव में एक प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। प्रेमी और प्रेमिका के शव गांव में प्रेमिका के घर के पास ही मिले हैं। दोनों के शवों में सिर में गोली लगी है। शवों के पास से प्रेमी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी थी। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर को शूट कर लिया।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रेमी युवक नगला कमाल का विनय परमार बताया गया है जबकि प्रेमिका नगला बंडपुरा की है। दोनों के गांवों के बीच डेढ़ किलोमीटर का फासला है।
विनय परमार की उम्र लगभग 40 साल है। वह पहले से शादीशुदा था और तीन बेटियों और दो बेटों पिता था जबकि उसकी प्रेमिका बंडपुरा की लड़की उससे उम्र में बहुत छोटी बताई जा रही है। मृतका की उम्र 22 साल बताई गई है।
अभी यह पता नहीं चल पा रहा कि विनय परमार ने अपनी प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली क्यों मार ली। पुलिस को बताया गया है कि विनय परमार आज गांव में पहुंचा। अपनी प्रेमिका से मिला। इसी दौरान उसने पहले प्रेमिका को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस इस पहलू से जांच कर रही है कि कहीं अलग-अलग जातियों से होने के कारण इस प्रेमी युगल ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय तो नहीं लिया या फिर फिर विनय ने इकतरफा वारदात को अंजाम दिया। विनय ठाकुर है जबकि लड़की दलित बताई गई है। विनय ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया, वह उसकी लाइसेंसी थी।
इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया। मौके पर गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- पंजाबी साहित्य में समाहित है भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ें: आरबीएस कॉलेज में ‘पंजाबी साहित्य एवं भारतीय संस्कृति’ विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन - September 19, 2026
- राधा अष्टमी पर गौ सेवा और सुंदरकांड की गूंज: बल्केश्वर गौशाला में 56 भोग और प्रसादी वितरण के साथ हुआ भव्य आयोजन - September 19, 2026
- आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन का तीसरा स्थापना दिवस: कुबेरपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने और यमुना ब्रिज पर रैक शुरू करने की उठी मांग - September 19, 2026