आगरा। 25 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर से बचाने के एवज में उसके परिवार से 60 हज़ार रुपये ऐंठने वाले दो फर्जी पत्रकारों के ख़िलाफ़ पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है।
दोनों ही पत्रकार अपने को दिल्ली से संचालित नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल से जुड़ा बताते हैं। पुलिस ने बताया कि उसे कई दिनों से कुछ घटनाओं में वांछित बदमाश की तलाश थी। इस पर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
आगरा से खुद को अलग अलग न्यूज चैनल का पत्रकार बताने वाले दो युवक टिंकू और सचिन इनामी बदमाश के घर वालों के संपर्क में आए। उन्होंने आरोपी के परिजनों को एनकाउंटर का डर दिखा कर 60 हजार रुपये वसूल लिए। इधर आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई।
पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी के पिता ने दोनों युवकों से संपर्क करने का प्रयास किया पर दोनों ने मिलने से मना कर दिया। आरोपी युवक के पिता ने आगरा के खेरागढ़ थाने में कई धाराओं में दोनों फर्जी पत्रकारों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026