Agra, Uttar Pradesh, India. ताज ट्रपेजियम जोन प्राधिकरण के सदस्य एवं पूर्व विधायक, आगरा छावनी केशो मेहरा ने आगरा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है। आगरा में स्मार्ट सिटी, नगर निगम, जल निगम व आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अनेक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन किसी में भी पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश, जिसमें उल्लिखित है कि जिन जनपदों में पीएम-2.5 व पीएम-10 निर्धारित मानकों से अधिक हैं, वहां पर खुली मिट्टी छोड़ी न जाए, उसे ढका जाए, साथ ही जल छिड़काव का प्रबन्ध निश्चित रूप से किया जाए।
नगर आयुक्त को निर्देश
सचिव, आवास एवं नगर विकास दुर्गाशंकर मिश्र ने विषय को गंभीरतापूर्वक लिया एवं तत्काल स्मार्ट सिटी के सी0ई0ओ0 व नगर आयुक्त, नगर निगम निखिल टीकाराम फुंडे को निर्देशित किया कि सुनिश्चित किया जाए, जो भी निर्माण कार्य हों, उन सबमें मात्र पर्दा न लगाकर वास्तव में मिट्टी को ढका जाए व ढकने से पूर्व जल छिड़काव किया जाए।
कोई पालन नहीं करता
पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन केशो मेहरा ने सचिव, आवास एवं नगर विकास को अवगत कराया कि क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी स्मार्ट सिटी, जल निगम सहित सभी संस्थाओं को नोटिस भेजे हैं कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए, लेकिन किसी ने भी अब तक पालन नहीं किया है।
एक करोड़ रुपया जुर्माना का प्रावधान
पूर्व विधायक, आगरा छावनी केशो मेहरा ने कहा कि दिल्ली एवं आसपास के प्रदेशों, जिसमें उत्तर प्रदेश भी सम्मिलित है, भारत सरकार ने अध्यादेश निर्गत कर प्रावधान किया है कि जो भी इकाई/अधिकारी प्रदूषण फैलाने का दोषी पाया जाएगा, उसे रु0 एक करोड़ तक का जुर्माना अथवा पांच साल तक की सजा अथवा दोनों दिए जा सकते हैं। केशो मेहरा ने विश्वास व्यक्त किया है कि दुर्गाशंकर मिश्र, सचिव, आवास एवं नगर विकास ने अधिकारियों को जो स्पष्ट निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन होगा व निकट भविष्य में आगरा के वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026