Agra/New Delhi, India. केन्या सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश एवं अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती मार्था के कोमे के नेतृत्व में केन्यायी न्यायपालिका के 14 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल 2 मार्च से 15 मार्च, 2023 तक भारत के दौरा पर है। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 10 मार्च 2023 को नई दिल्ली में कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से भेंट की। कानूनी क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।
11 मार्च, 2023 को लेडी जस्टिस फिलोमीना मुईलु, केन्या की उप मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट की उपाध्यक्ष अपने कुछ सहयोगी न्यायाधीशों और केन्याई न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा भ्रमण पर आए। आगरा के निवासियों की ओर से प्रो. बघेल और उनके सहयोगियों गौरव शर्मा, नवीन गौतम, गौरव राजावत और संजय अरोरा ने उनके आगरा भ्रमण को सुविधाजनक बनाया। गणमान्य व्यक्तियों की मेहमाननवाजी की।
प्रतिनिधिमंडल ताज की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गया। वे आगरा निवासियों के आतिथ्य से बहुत खुश थे। आगरा में अपने छोटे प्रवास का आनंद लेने के बाद वापस नई दिल्ली लौट गए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026