
आगरा : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शनिवार को आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ ताजमहल पहुंचीं। उनके आगमन की खबर फैलते ही ताज परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग करिश्मा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
करिश्मा कपूर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद के सामने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाईं। डायना बेंच पर भी यादगार फोटो क्लिक कराए। करिश्मा कपूर लगभग 45 मिनट तक ताजमहल में रहीं। इस दौरान उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में जानने में रुचि दिखाई।
करिश्मा कपूर के ताजमहल आने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर भी उनके लिए ढेरों शुभकामनाएं और प्रशंसा के संदेश आने लगे। फैंस ने कहा कि करिश्मा कपूर की खूबसूरती ताजमहल की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है।
करिश्मा कपूर ने कहा- ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है
ताजमहल से निकलने के बाद करिश्मा कपूर ने कहा कि ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है। यह दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ताजमहल का दीदार किया।
करिश्मा कपूर के ताजमहल आने से ताज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को नियंत्रित किया।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026