वायरल सीसीटीवी फ़ुटेज कानपुर के बर्रा-6 के राधाकृष्ण मंदिर का है, जहां मंदिर का दान पात्र चुराने के लिए चोर घोड़े से पहुंचे ,एक चोर घोड़े पर बैठा रहा तो दूसरा मंदिर में लगे दान पात्र को चुराने का प्रयास कर ही रहा था की मोहल्ले के कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया , मोहल्ले के लोग निकल आए तो चोर घोड़े पर सवार होकर भाग निकले।
सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक अजब गजब वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो चोर अनोखे अंदाज में मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे। उनका यही अनोखा अंदाज की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
#ViralVideos : कानपुर से अजब गजब वीडियो, राधाकृष्ण मंदिर में दान पात्र चुराने घोड़े पर सवार होकर आए चोर @kanpurnagarpol pic.twitter.com/ZPI8knKFGn
— princy sahu (@princysahujst7) December 24, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के बर्रा क्षेत्र के श्री राधा कृष्ण मंदिर का है। जहां मंदिर के गेट पर लगे दान पत्र को उड़ाने के लिए दो चोर घोड़े पर सवार होकर पहुंचे थे। यह वायरल वीडियो 20 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दो चोर घोड़े पर सवार हो आए। जिसमें से एक उतर कर मंदिर के गेट पर लगे दानपात्र को तोड़ने लगा।
आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले युवक मंदिर की तरफ आने लगे। किसी के आने की आहट पाकर चोर सतर्क हो गए। चोर घोड़े पर सवार होकर भाग निकला। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालंकि चोर मंदिर में लगे दानपात्र को नहीं ले जा सके। लेकिन चोरो की चोरी करने का ये नायाब तरीका लोगो को हैरान कर रहा है।
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026