आगरा: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में बहस होनी थी, लेकिन मूल पत्रावली समय पर पेश न होने के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने आदेश दिया है कि पत्रावली 11 सितंबर तक हर हाल में प्रस्तुत की जाए।
वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, दुर्ग विजय सिंह, भैया राजीव सिंह, बी.एस. फौजदार और सुरेंद्र लाखन ने संविधान की प्रति फेहरिस्त सहित दाखिल की। उनका कहना है कि बहस में संविधान से जुड़े तथ्यों का उल्लेख आवश्यक है, इसलिए इसकी पुष्टि के लिए संविधान की प्रति प्रस्तुत की गई है।
वहीं, विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसुइया चौधरी ने बिना स्टांप का सादा वकालतनामा दाखिल किया, जिस पर अदालत ने आपत्ति जताई।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 11 सितंबर 2025 तय कर दी है।
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026