इस वक्त देश ही नहीं दुनिया भर में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। देश से बाहर मौजूद देशवासी इस एतिहासिक पल का लुत्फ टीवी चैनलों पर उठा रहे हैं और हर किसी के मुंह से इस वक्त जय श्री राम के नारे लगते दिख रहे हैं। वहीं अयोध्या में राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर तमाम मेहमानों के साथ यहां बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे सितारे शामिल हुए। हालांकि, मंदिर परिसर से जिन सितारों की झलकियां सबसे अधिक सोशल मीडिया पर छाई है उनमें कंगना रनौत का नाम शामिल है। हालांकि शिमला से राजपाल यादव का भी वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राम प्रतिष्ठा में शरीक होने के लिए कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली के साथ रविवार को ही पहुंच चुकी थीं। वैसे तो यहां बिग बी से लेकर रणबीर और आलिया से लेकर कटरीना-विक्की कौशल जैसे सितारे भी नजर आए, लेकिन सबसे अधिक चर्चा कंगना की हो रही है। इस खास मौके पर भारतीय परिधान में गहनों से सज-धजकर कंगना खुशी से झूमती नजर आईं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त जहां आसमान से हेलिकॉप्टर के जरिए फूल बरसाए जा रहे थे वहीं कंगना जोर-जोर से चीखकर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते दिख रही थीं।
लोगों ने कंगना के इस अंदाज की जमकर की तारीफ
कंगना के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग फनी कॉमेंट भी करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा है- ये इकलौती बॉलीवुड एक्टर हैं जो गर्व से और खुलकर हमारे धर्म और कल्चर को सपोर्ट करती हैं। वहीं एक ने कहा है- इनकी फिल्में चल नहीं रहीं, अब टिकट मांग रही हैं। एक ने कहा- मोदी जी पैसे कट कर देंगे कंगनी की इस ओवर एक्टिंग के लिए।
-एजेंसी
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026