एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब बुधवार को मेकर्स ने फिल्म से ऐश्वर्या राय का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ऐश्वर्या राय के किरदार और फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बताया है।
प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा, पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें
मेकर्स ने फिल्म से ऐश्वर्या राय का नया पोस्टर शेयर कर लिखा, “प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा। पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें। PS-1 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” इस पोस्टर में ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक देखने लायक है, वे इसमें काफी सुंदर नजर आ रही हैं।
पोस्टर सामने आने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस को यह पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट कर ऐश्वर्या राय के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “मणिरत्नम और एसएलबी ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग स्किल्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया है।”
फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय पझुवूर की रानी नंदिनी के अलावा मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म का टाइटल पोस्टर जनवरी 2020 में रिलीज किया गया था।
- यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं - September 3, 2026
- आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम का चला बुलडोजर: महिला की मौत के बाद बड़ी कार्यवाई - September 3, 2026
- आगरा में सुबह क्लीनिक जाने के लिए निकले दिव्यांग युवक का दोपहर में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, शमसाबाद क्षेत्र में फैली सनसनी - September 3, 2026