प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने सोमवार को शपथ ली है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज में मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति भंसाली को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद 21 नवंबर, 2023 को न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुआ था।
न्यायमूर्ति अरुण भंसाली का जन्म 15 अक्टूबर, 1967 को हुआ और उन्होंने आठ जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के तौर पर अपना नामांकन कराया। इसके बाद वह आठ जनवरी, 2013 को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पूर्व उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अनुभव प्राप्त किया। जहां उन्होंने कर, कंपनी अधिनियम, दीवानी कानून सहित कानून के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर करीब 11 वर्ष की सेवा के दौरान न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने 1,230 से अधिक फैसले दिए है।
-एजेंसी
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026