Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना आज शाम तक पूरी हो जाएगी। कौन हारेगा, कौन जीतेगा, इसकी स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। सबके मन में यह सवाल है कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को कितना वेतन मिलता है। जनसंदेश टाइम्स इस बारे में आपको महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहा है।
ग्राम प्रधान का वेतन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहला स्तर ग्राम प्रधान का होता है। ग्राम प्रधान हर कोई बनना चाहता है। सरकार ग्राम पंचायत का विकास ग्राम प्रधान के माध्यम से ही कराती है। प्रधान के खाते में ही पैसा आता है। विकास कार्य कराने के लिए सरकार ग्राम प्रधान को प्रतिमाह 3500 रुपये वेतन देती है। वैसे, आमतौर पर माना जाता है कि ग्राम प्रधान विकास के लिए मिले पैसे से गोलमाल करते हैं। यही कारण है कि एक साल के अंदर ही चार पहिया गाड़ी आ जाती है। ग्राम पंचायत सदस्य को न वेतन और न ही मानदेय मिलता है।
ब्लॉक प्रमुख का वेतन
ग्राम पंचायत के मतदाता ही क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव करते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख का चुनाव करते हैं, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्लॉक प्रमुख को सात हजार रुपये वेतन मिलता है। साथ ही कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोई मानदेय नहीं मिलता है, लेकिन बैठक में भाग लेने पर 500 रुपये भत्ता दिया जाता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष का वेतन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत सदस्य करते हैं। इसलिए पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए पहले सदस्य का चुनाव जीतना होता है। जैसे नगर निगम में महापौर होता है, उसी प्रकार से जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष को सरकार हर महीने 14000 रुपये वेतन देती है। उन्हें सरकारी कार भी मिलती है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने वाले जिला पंचायत सदस्यों को कोई मानदेय नहीं मिलता है। बैठक में भाग लेने पर 1000 रुपये मिलते हैं।
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत के पद
ग्राम प्रधान के पद 688
(प्रत्याशी 4431, पुरुष 2597, महिला 1834)
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 497
(प्रत्याशी 1044, पुरुष 766, महिला 278)
जिला पंचायत सदस्य पद 51
(प्रत्याशी 587, पुरुष 332, महिला 255)
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- 888 Casino – Binnen Minuten Beginnen met Inschrijvingsgids in Nederland - October 8, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026