दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को 10 जनवरी तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से राज्यसभा सदस्य सिंह को अपने पांचवें पूरक आरोप पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों की एक प्रति उपलब्ध कराने के लिए भी कहा.
आप नेता संजय सिंह को कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन मामले) में गिरफ्तार किया गया था. सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने सिंह को अभियोजन शिकायत (ईडी के आरोप पत्र के समान) के साथ-साथ पिछली अभियोजन शिकायतों और कुछ अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा.
एक गवाह की पहचान का मुद्दा लंबित
उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष के एक गवाह की पहचान का मुद्दा अभी भी गवाह संरक्षण समिति के समक्ष लंबित है. वकील ने कहा कि पूरक शिकायत की एक ई-कॉपी अदालत के निर्देश के अनुसार ‘आप’ नेता को पहले ही प्रदान की जा चुकी है.
…और क्या कहा कोर्ट ने
अदालत ने कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि पिछले सभी आरोपपत्रों की प्रतियों के अलावा दस्तावेजों और पांचवीं अभियोजन शिकायत की प्रति को 23 दिसंबर तक आरोपी के वकील को उपलब्ध कराई जाएं. अदालत ने कहा, ‘‘10 जनवरी को सूचीबद्ध करें, जब मुख्य मामले की सुनवाई निर्धारित है. न्यायिक हिरासत की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई जाती है.’’
-एजेंसी
- Agra News: अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग, सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम ‘रामकी राजाराम’ करने पर हुआ विचार - August 1, 2026
- आगरा मूव्स बेटर-2026: अस्थि स्वास्थ्य के लिए बड़ा जन-आंदोलन शुरू, अगस्त में होंगे जागरूकता कार्यक्रम - August 1, 2026
- रक्तदान में भी आगे आगरा के व्यापारी: 16 अगस्त को आयोजित शिविर के लिए 1500 से अधिक पंजीकरण - August 1, 2026