ब्रिटेन की दिग्गज हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर की बिक्री पर पूरी दुनिया में प्रतिबंध लग सकता है। कंपनी पहले ही अमेरिका और कनाडा में इसकी बिक्री बंद 2020 में कर चुकी है। अमेरिकी रेग्युलेटर्स ने दावा किया था कि उन्हें कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं।
इस खुलासे के बाद कंपनी का आफत बढ़ गई हैं। कंपनी के खिलाफ 34,000 से अधिक मामले चल रहे हैं। इनमें कई महिलाएं भी हैं जिनका दावा है कि उन्होंने कंपनी का बेबी पाउडर यूज किया और बाद में उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन ने इस बात का खंडन किया है कि उसका बेबी पाउडर नुकसानदायक है। उसका कहना है कि उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट के कारण उसने इसे वहां से हटाया था।
क्या है टैल्क
टैल्क दुनिया का सबसे सॉफ्ट मिनरल है और यह कई देशों में बनता है। पेपर, प्लास्टिक्स और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई इंडस्ट्रीज में इसका व्यापक इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल नैपी रैश और दूसरी तरह के पर्सनल हाइजीन में होता है। कई बार इसमें एसबस्टस मिला होता है जो शरीर में कैंसर पैदा कर सकता है।
गार्डियन की एक खबर के मुताबिक दुनियाभर में इसकी बिक्री रोकने के लिए शेयरहोल्डर वोट की तैयारी की जा रही है। लंदन के निवेश प्लेटफॉर्म Tulipshare ने इसका प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव अमेरिका की सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमेटी (SEC) को भी भेजा गया है। उससे पूछा गया है कि कंपनी की अप्रैल में होने वाली सालाना मीटिंग से पहले ऐसा करना जायज है या नहीं।
अरबों डॉलर का मुआवजा
इस बीच कंपनी ने भी अमेरिकी रेग्युलेटर को पत्र लिखकर शेयरहोल्डर रिजॉल्यूशन को अवैध मानने का अनुरोध किया है। उसका कहना है कि इससे कंपनी के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे मुकदमों पर असर पड़ेगा। जॉनसन एंड जॉनसन पहले ही दुनियाभर में अरबों डॉलर का मुआवजा दे चुकी है।
-एजेंसियां
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026