भाजपा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने ने किए नामंकन दाखिल
Agra, Uttar Pradesh, India. आज भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद के घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यह प्रक्रिया भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, सांसद प्रो. एस.पी.सिंह बघेल और विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी की गई। इससे पूर्व वाल्मीकि वाटिका से ढोल, नगाड़े, बैन्डबाजों के साथ कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया।
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा- टिकट कार्यकर्ता को मिली है और अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कार्यकर्ता को जिताने की। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा – एत्मादपुर में केंद्र और प्रदेश से जनप्रतिनिधियो द्वारा जो विकास कार्य कराए गये हैं, उनको देखते हुए हमारी जीत निश्चित है। विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा- भारजनता पार्टी का संगठन नीचे तक उतर गया है और निश्चित रूप से मोदी-योगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा महानगर के 7 वार्डों के घोषित प्रत्याशी क्रमश: विजय सिंह बघेल, अमरनाथ वाल्मीकि, मानवेन्द्र सिंह चौहान, हरीकृपाल सविता, हेमलता दिवाकर, विजेंद्र सिंह व ब्रजमोहन धनगर मौजूद रहे। इनके अलावा डॉ. वीरेंद्र चौहान, पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य, चुनाव सह-संयोजक जे.डी शर्मा, मुनेंद्र जादौन, प्रमोद कुमार सिंह, सुधीर राठौर, डॉ अमित, यादवेंद्र शर्मा, राहुल सागर, ऋषि अग्रवाल, मनीष गौतम, बॉबी लाले, संजय अरोरा, जगदीश पचौरी, गौरव राजावत, अनिल शर्मा, राजवीर धाकड़, धीरज, ज्ञानेंद्रपाल सिंह, मनोज बघेल, राजीव लवानिया, विमल जैन, मुकेश चौहान, शैलू पंडित, रितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026