राष्ट्रीय लोकदल के तरफ से रविवार को युवा संसद का आयोजन डाबका मोड साईं धाम कॉलोनी मैदान में किया गया।। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेरठ में भी मोदी योगी से ज्यादा काबिल नौजवान है। जयंत चौधरी ने युवाओं से 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रदेश से लेकर देश तक नौजवानों की लड़ाई को लड़ा जा रहा है।
कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर भर्ती योजना को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा। यह कहां का कानून है कि 21 साल की उम्र में आप वोट दे सकते हैं, लेकिन विधायक, एमपी का चुनाव नहीं लड़ सकते। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही एमपी और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी मजबूत है और ताकतवर है, इसलिए हमें भी उनका 2024 में मुकाबला पूरी ताकत के साथ करना है और युवा शक्ति में वह ताकत मौजूद है। मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से युवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
-एजेंसी
- अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ शो में पढ़ाई कर रहीं बुजुर्ग महिलाओं को झुककर किया सलाम: शिक्षिका शीतल को बताया ‘जादूगरनी’ - October 16, 2026
- ”यह राधा 2.0 का सफर है…”: मुश्किल रिश्तों से निकलकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं अभिनेत्री सिमरन कौर - October 16, 2026
- Agra News: कमला नगर निवासी महिला के खातों से 6.20 लाख रुपये की साइबर ठगी, UPI ट्रांजैक्शन के जरिए निकाले गए पैसे; मुकदमा दर्ज - October 16, 2026