शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डंकी में एक गाने को लेकर जाने माने गीतकार जावेद अख्तर की एक नई जानकारी सामने आई है. यूं तो फिल्म के हर गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है. लेकिन एक गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ सबसे ज्यादा सुना जा रहा है. इस बेहतरीन गाने को दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस गाने की चर्चा अचानक क्यों की जा रही है. दरअसल अब ये बात सामने आई है कि जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखने के लिए मोटी रकम वसूली है.
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की ‘डंकी’ के गाने ‘निकले थे कभी हम घर से’ के लिए जावेद अख्तर ने जो फीस चार्च की है, अब से पहले किसी ने एक गाने के इतने पैसे नहीं लिए हैं. गीतकार की फीस को हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है.
मीडिया की खबरों की मानें तो गीतकार जावेद अख्तर ने इस एक गाने के लिए पूरे 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं. खबरें ये भी हैं कि पहले राजकुमार हिरानी के इस ऑफर को मानने से जावेद अख्तर ने साफ इंकार कर दिया था.
हाल ही में गीतकार ने खुद इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने ये गाना क्यों लिखा. उनका कहना था कि वह आमतौर पर किसी फिल्म के लिए सिर्फ एक गाना नहीं लिखते हैं. लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ एक गाना लिखने के लिए बोला गया था. पहले उन्होंने मना कर दिया बाद में राजू के जोर देने पर वह मान गए.
– एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026