जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए रिजल्ट में 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन ने 40 सीटों पर, पीडीपी ने 3 पर, एक पर आप और 4 सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। बाकी बची सीटों पर मतगणना जारी है, जिस पर गठबंधन आगे है।
इस बीच नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उमर अब्दुल्ला को सीएम बनाने की बात कही है। उमर ने गांदरबल और बड़गाम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।
जम्मू-कश्मीर में खुला आप का खाता
डोडा में आम आदमी पार्टी के महराज मलिक ने जीत दर्ज की है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें इसके नतीजों पर हैं। 2018 में भाजपा और पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) का गठबंधन टूटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था। यहां पर 10 साल बाद चुनाव हुए।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल 5 विधायकों को करेंगे नामित
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतगणना के बाद आज 90 विधायक चुन लिए जाएंगे। इसके साथ ही यहां उपराज्यपाल 5 विधायकों को नामित करेंगे। इसके बाद विधायकों की संख्या 95 हो जाएगी।
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026