नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ललित झा द्वारा रची गई कई योजना उजागर हुई है। जांच से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि संसद के पास न पहुंच पाने की प्रारंभिक प्रयास विफल होने की स्थिति में अपराधियों के पास एक बैकअप प्लान भी तैयार था।
आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि संसद के बाहर नीलम और अमोल स्मोक कैन के साथ अंदर घुसने के प्रारंभिक प्रयास का हिस्सा थे। ललित झा ने पूछताछ में बताया कि अगर किसी कारण से प्लान ए के तहत नीलम और अमोल संसद भवन के पास नहीं पहुंच पाते तो महेश और कैलाश दूसरी तरफ से संसद के पास पहुंचते और फिर स्मोक कैन से धुआं करते। इससे मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते।
ललित और महेश संसद के बाहर था मौजूद
घटना का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा भी महेश और कैलाश के साथ संसद के बाहर मौजूद था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को ललित और महेश ने कर्तव्य पथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। दोनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। झा को गिरफ्तार किया गया है जबकि महेश को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
– एजेंसी
- आगरा में गरजे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार: विपक्ष के शोर से नहीं, संवाद से चलेगा देश; संसद बाधित करना लोकतंत्र का अपमान - February 7, 2026
- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी बोले- हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले नेपाल के इतिहास से लें सबक, भारत में नहीं चलेगी सांप्रदायिक साजिश - February 7, 2026
- ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: बोले- अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी का अपमान स्वीकार नहीं - February 7, 2026