आप किस तरह का संगीत सुनते हैं, यह काफी हद तक आपके व्यक्तित्व को बयां करता है। सरल और दिल को सुकून पहुंचाने वाला संगीत सुनने वालों के बहिर्मुखी व्यक्तित्व का मालिक होने की संभावना ज्यादा होती है जबकि ओपेरा पसंद करने वाले लोग ज्यादा कल्पनाशील होते हैं।
वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि लोगों की संगीत की पसंद से उनके व्यक्तित्व के बारे में सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। ब्रिटेन में फिट्जविलियम कॉलेज के शोधकर्ताओं ने 20,000 लोगों पर ऑनलाइन यह शोध किया। इनमें से अधिकतर की उम्र 22 से ज्यादा थी।
शोध के दौरान लोगों के सामने 25 अलग-अलग श्रेणियों का संगीत पेश किया गया। इसमें पाया गया कि बातूनी और ऊर्जावान लोगों ने सरल, आरामदेह और बिना गीत वाला संगीत सुनना पसंद किया। ‘साइकोलॉजिकल साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित इस शोध का निष्कर्ष यह है कि किसी व्यक्ति के संगीत की पसंद से आप उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं।
सर्वे में वैज्ञानिकों ने संगीत के जरिए पांच अलग-अलग तरह के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग ज्यादा खुलापन पसंद करते हैं, उन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद है और वे नए अनुभव का लुत्फ उठाते हैं। इसके अलावा फेसबुक पर संगीत से जुड़ी हस्तियों पर किए गए लाइक से भी किसी के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।
-एजेंसी
- प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा - February 12, 2026
- भारतीय राजनीति के चमकते सितारे: सिख समुदाय की सेवा, साहस और नेतृत्व की गौरवशाली विरासत - February 12, 2026
- संरक्षण के 30 साल: वाइल्डलाइफ एसओएस ने कैसे बदली भारत में वन्यजीवों की तकदीर, ‘डांसिंग’ भालू से हाथी अस्पताल तक का सफर - February 12, 2026