लखनऊ। डीजीपी डीएस चौहान के सेवा निवृत होने के बाद आज से आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा यूपी पुलिस की कमान संभालेंगे। वह कार्यवाहक डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।
आरके विश्वकर्मा यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वह 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत थे। सीनियरिटी के हिसाब से इस पद के मुख्य दावेदारों की सूची में वह सबसे ऊपर हैं। आईपीएस लॉबी में उनकी बेदाग छवि है। आरके विश्वकर्मा 2023 मई में रिटायर होंगे।
12 मई 2022 को कार्यभार ग्रहण करने वाले DGP डीएस चौहान का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। वह DGP समेत डीजी इंटेलीजेंस और डायरेक्टर विजलेंस का पद भी संभाल रहे थे। वहीं यूपी के नए DGP आरके विश्वकर्मा होंगे। वे आज से प्रदेश के डीजीपी का चार्ज संभालेंगे।
डीजी रैंक के पांच अफसरों का तबादला, प्रशांत कुमार को क्राइम और ईओडब्ल्यू की भी मिली जिम्मेदारी
लखनऊ। एडीजी प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद कानून व्यवस्था और अपराध का स्पेशल डीजी बनाया गया ,
डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया ,
डीजी जेल आनंद कुमार को हटाकर कोआपरेटिव सेल भेजा गया,
डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को डीजी जेल बनाया गया ,
एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाया गया है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026