Agra, Uttar Pradesh, India. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021 ) 21 जून को है। इस बार योग दिवस की थीम है- ‘Yoga at Home and Yoga with Family’ (परिवार के साथ घर पर योग)। विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा कालेज एनसीसी आर्मी विंग द्वारा योग एवं स्वास्थ्य पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने योग से संबंधित पोस्टर का प्रदर्शन किया।
“उत्तम स्वास्थ्य एवं योग” विषयक एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन 20 जून को किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है, जिसे सभी व्यक्तियों को स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग एवं आयुर्वेद भारत की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। लेकिन समय के साथ यह पिछड़ता चला गया और चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ एलोपैथी ने अपना एक प्रमुख स्थान बना लिया। योग एवं आयुर्वेद को पुनर्स्थापित करने के लिए इसमें अत्यधिक शोध की आवश्यकता है।

उन्होंने कैडेट्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान लोगों को एलोपैथी के साथ-साथ योग एवं आयुर्वेद के महत्व का पता चला। शांति एवं तनाव मुक्त जीवन के लिए योग अपरिहार्य है।
कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि योग जीवन में सकारात्मकता उत्पन्न करता है। आज हम इस भौतिक युग में तनावग्रस्त जीवन जी रहे हैं, ऐसे में योग अपनाकर अपने आचार एवं विचारों को बदलते हुए जीवन को सुखमय कर सकते हैं।
परिचर्चा का संचालन कैडेट नंदनी पवार ने किया। स्वागत कैडेट अंकित शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन कैडेट शिवम पाल ने किया। कैडेट देव चाहर, कैडेट अराध्या चौधरी, अराध्या बंसल, डॉली तोमर, कौशल यादव, अमन परमार ने प्रश्न पूछे। कैडेट नेहा शर्मा, शुभांक गुप्ता, ध्रुव, अनुज प्रताप, अरुण तरकर ने योग से संबंधित पोस्टर का प्रदर्शन किया। परिचर्चा में यूओ हिमांशु वशिष्ठ, यूओ तनिष्का माथुर, प्रियांशु सिंह, महिमा चौधरी आदि कैडेट्स ने भाग लिया।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026