भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के ज़िलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात की. इस संवाद के केंद्र में एस्पिरेशनल ज़िलों पर ख़ासतौर पर ज़ोर दिया गया.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 4 सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी ज़िले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है. लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची है और बिजली सिर्फ़ गरीब के घर में नहीं पहुंची है बल्कि लोगों के जीवन में ऊर्जा का संचार हुआ है.
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि सिविल सर्विसेस के जो साथी जुड़े हैं, उनसे मैं एक और बात याद करने को कहूंगा. आप वो दिन ज़रूर याद करें जब आपका इस सर्विस में पहला दिन था. आप देश के लिए कितना कुछ करना चाहते थे, कितना जोश से भरे हुए थे, कितने सेवा भाव से भरे हुए थे. आज उसी जज़्बे के साथ आपको फिर आगे बढ़ना है.
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने औरअलग-अलग विभागों ने 142 ज़िलों की एक लिस्ट तैयार की है. एक-दो पैरामीटर्स पर ये अलग-अलग 142 ज़िले पीछे हैं और अब उन्हें आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है.
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026