Agra, Uttar pradesh, India. नृत्य, संगीत, कला, साहित्य, रंगमंच एवं संस्कृति के संवर्धन को समर्पित संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा छठवां अन्तर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आयोजन 21 से 25 फरवरी को रतन हीरा रिसोर्ट एंड गार्डन, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा में कराया जा रहा है। इसका आमंत्रण देने के लिए शहीद स्मारक से आगरा बुलेट राइडर्स क्लब के सदस्यों द्वारा संजय प्लेस से आमंत्रण यात्रा संपूर्ण शहर में निकाली गई। शुभारंभ आगरा के अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी एवं प्रमुख समाज सेवी सुरेश चंद गर्ग ने संयुक्त रूप से नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन व नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय कुमार, आर.टी.ओ.एवं पी.टी.ओ की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

यात्रा निकलने से पूर्व पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। यात्रा में बुलेट राइडर्स के सदस्य, दीपक कुमार के नेतृत्व में शामिल हुए। हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजामंडी सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट चौराहा, साईं का तकिया, प्रतापपुरा, फूल सैयद, पुरानी मंडी चौराहा, यमुना किनारे, बाईपास रोड, भगवान टॉकीज होकर शहीद स्मारक पर इसका समापन हुआ।

ए.डी.एम. सिटी ने मिशन शक्ति एवं समस्त कलाओं के उत्थान को समर्पित इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव से शहरवासियों को जुड़ने के लिए अपील करते हुए आयोजकों को बधाई भी दी। समन्वन किया बंटी ग्रोवर ने।

वीना अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, मीना अग्रवाल, डॉ. वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, रीता कपूर व इंद्रा सारस्वत, मधु शर्मा, सोमा सिंह, राखी अग्रवाल, प्रीती गुप्ता, सिंधु गुप्ता, अमित खत्री, सुनील बग्गा, दिनेश अग्रवाल, संगीता गुप्ता, नीलम गुप्ता, चौधरी सोमा सिंह, गीता थापा, राखी अग्रवाल, कुसुम, मीना अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, इन्द्रा सारस्वत, मधु शर्मा, अलका अग्रवाल आदि इस यात्रा में शामिल हुईं। महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने संचालन किया एवं राइडर्स ग्रुप का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था संभाली लालाराम तैनगुरिया, रितु गोयल, वीना कौशिक, माधवी कुलश्रेष्ठ, शरद जैन, टोनी फास्टर, अरुन सिंह, ऋषभ कौशिक ने।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026