आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई द्वारा द्वारा मनाया जा रहा ग्राहक जागरण पखवाड़ा विगत दिवस शुरू हो गया। इस मौके पर आयोजित किए गए एक शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के 201 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए।
ग्राहक जागरण पखवाड़ा और आयुष्मान कार्ड शिविर का उद्घाटन संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर में मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता, संघ के ब्रज प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख केशव शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष बीके अग्रवाल, मनमोहन चावला ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
जागरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए गए शिविर में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के महिला-पुरुषों के 201 आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किए गए। इस कार्ड से उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मिल सकेगा।
जिलाध्यक्ष एवं पार्षद मुरारी लाल गोयल ने आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभों के बारे में बताया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड से सरकारी या निधि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की इलाज में परेशानी नहीं होगी।
कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, सुमन गोयल, सत्येंद्र पाठक, आशा अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, हरिओम गोयल, राम प्रकाश जिंदल, दिनेश चंद्र सिंघल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026