मिठास का स्वाद छोड़ना काफी मुश्किल काम है इसीलिए जिस वजह से लोग आर्टिफिशियल स्वीटनर यानी बिना शुगर वाली गोली का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे वजन कम होने के साथ मीठे का स्वाद भी मिलता रहेगा। मगर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जारी नई गाइडलाइन (ref.) में नॉन-शुगर स्वीटनर का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लंबे समय तक आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल करने से वजन कंट्रोल नहीं होता और ना ही यह फैट घटाने में मदद करता है।
आर्टिफिशियल शुगर का असर भी चीनी की तरह ही खतरनाक होता है। यह शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है और दिल से जुड़ी कई सारी भयंकर बीमारी का खतरा बन सकती है और वयस्कों में मृत्यु दर बढ़ा सकती है। जैसे-
टाइप 2 डायबिटीज
हाई ब्लड प्रेशर
हार्ट अटैक
हार्ट फेलियर
मोटापा
डब्ल्यूएचओ कहता है कि लोगों को आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल कम करने के लिए नैचुरल शुगर वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप फल, किशमिश, खजूर, अन्य ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि यह सलाह पहले से डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए नहीं है। इसके अलावा, टूथपेस्ट, स्किन क्रीम, दवाएं और शुगर एल्कोहॉल जैसे उत्पाद पर भी ये दिशा-निर्देश लागू नहीं होते।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026