भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन Covaxin को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब अमेरिका में भी कोवैक्सिन का एक कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार की तरह मूल्यांकन किया जाएगा। खुद कंपनी भारत बायोटेक ने ये अहम जानकारी दी है, जिसके बाद से ट्विटर पर #Covaxin ट्रेंड भी होने लगा है। भारत बायोटेक की वैक्सीन को अमेरिका में इस्तेमाल किए जाने की तैयारी चल रही है, जो एक भारतीय कंपनी के बहुत ही गर्व की बात है।
भारत बायोटेक के ट्वीट के अनुसार आक्यूजेन (Ocugen) ने घोषणा की है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन को एक उम्मीदवार के तौर पर मंजूरी दे दी है। बता दें कि अमेरिका में आक्यूजेन कोवैक्सिन का प्रोडक्शन कर रही है, जिसे वहां बीबीवी152 (BBV152) नाम से जाना जाता है। यह कंपनी कनाडा में भी को वैक्सीन बना रही है।
पिछले महीने के अंत तक 13 देशों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोवैक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। भारतीय नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) 24 दिसंबर 2021 को ही 12-18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे चुकी है। कोवैक्सिन भारत बायोटेक की तरफ से बनाई गई भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है। कंपनी ने इसे ICMR और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर बनाया गया है।
-एजेंसियां
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026