प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के मंत्रियों के दिए गए विवादास्पद बयानों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को वहां के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को तलब किया.
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में इब्राहिम शाहीब नई दिल्ली स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय के कार्यालय से निकलते दिख रहे हैं.
पीएम मोदी ने चार जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. पीएम मोदी की तस्वीरों पर मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक ट्वीट किए थे.
शिउना ने पीएम मोदी को इसराइल से जोड़ते हुए निशाने पर लिया था. इसके अलावा वो लक्षद्वीप का भी मज़ाक उड़ाते हुए दिखी थीं.
मालदीव के नेता मालशा शरीफ़ और महज़ूम माजिद भी भारत को घेरते हुए नज़र आए थे. ज़ाहिर रमीज़ मालदीव सीनेट के सदस्य हैं और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सदस्य हैं. मालदीव के मंत्रियों के विवादास्पद बयान के बाद रविवार को सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करता रहा.
Compiled: up18 News
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026