आठ अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) है। आठ अक्टूबर 1932 को वायु सेना की स्थापना हुई थी। तब से लेकर अब तक भारतीय वायु सेना के नाम ऐसी उपलब्धियां हैं कि आप गर्व कर सकते हैं। इस बार तो वायु सेना दिवस पर आगरा के वाशिंदे और भी गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। गर्व से कह सकते हैं कि ‘मैं आगरा में रहता हूं।’ अब आप पूछेंगे कि ऐसा क्या है, तो चलो हम बता देते हैं।
इस बार का वायु सेना का स्थापना दिवस (Air Force Foundation Day) समारोह आगरा वालों के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। आप सभी जानते हैं कि इस वक्त वायु सेना के प्रमुख -एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया (Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria) हैं, जो मूल रूप से बाह (आगरा) के रहने वाले है। साथ ही एयर मार्शल आर डी माथुर (Air Marshal RD Mathur), भारतीय वायुसेना के ट्रेनिंग कमांड के एयर आफिसर कमान्डिंग (Air Officer Commanding of Indian Air Force Training Command ) हैं। आरडी माथुर की ससुराल आगरा में है। उनका आगरा से बहुत गहरा रिश्ता है। वायु सेना में सात कमांड होते हैं। इसके साथ ही आगरा एयरफोर्स बेस ने भारत चीन और भारत पाकिस्तान युद्धों में साहस का ऐसा परिचय दिया है कि दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे।
भारतवर्ष विश्व की ताकतवर देशों में लगातार अपनी पकड़ अपने सैन्य बल के बूते पर बनाता जा रहा है। अपनी जल, थल, वायु सभी सेनाओं को आधुनिक शस्त्रों से सजाता जा रहा है। 8 अक्तूबर 2020 को हम भारतीय वायु सेना के 88वें स्थापना दिवस पर वायु सेना को सलाम कर रहे हैं। हाल ही में भारतवर्ष ने “राफेल” लङाकू विमान को खरीद कर न केवल अपनी शक्ति बढ़ाई है बल्कि दुश्मनों के पेट में दर्द एवं खौफ भी पैदा कर दिया है। इस राफेल विमान की देश व दुनिया में बहुत चर्चा रही है। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस की वार्षिक परेड होती है। इसमें विभिन्न आधुनिक विमानों का प्रदर्शन व उड़ान जिसमें चिनूक हेलीकॉप्टर, अपाचे, भारतीय तेजस व राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं, का जौहर नील गगन में देखने को मिलेगा।
राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ गयी थी और उनका नये स्क्वाड्रन में induction होने के बाद, भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में तैनाती भी कर दी गई है। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है। आजादी से पहले वायु सेना को को RIAF यानी रॉयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था। आजादी के बाद इसमें से “रॉयल” शब्द हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया।
कोविड-19 में हमारी इसी एयरफोर्स में कोरोना योद्धाओं (Corona warriors) पर आकाश से फूल बरसाए थे। ऐसी है हमारी एयर फोर्स जिसे दिल से बार-बार सलाम करने का मन करता है। वायु सेना के सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देश की सेवा करने वाले व हमारी रक्षा करने वाले समस्त अधिकारियों को हम तहे दिल से आदर व प्रणाम करते हैं। आपके बलबूते पर न केवल हम सुरक्षित हैं बल्कि गर्वित हैं एवं चैन की नींद सोते हैं।
जय हिन्द -जय भारत

राजीव गुप्ता ‘जनस्नेही’
फोन नंबर 9837097 850
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026