ईरानी प्लेन में बम की धमकी के बाद भारतीय एजेंसियां एक्टिव हो गईं। जब विमान भारतीय एयरस्पेस से गुजर रहा था तभी ये धमकी भरी कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि विमान में बम की जानकारी लाहौर एटीसी ने दी थी। तेहरान से चीन के गुआंगझू जा रहे महान एयर के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट एटीसी से बात की थी।
एटीसी के सूत्रों ने बताया कि तेहरान से चीन के ग्वांगझाऊ जा रहे महान एयर के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट एटीसी से बात की थी। जैसे ही विमान के पायलट को बम धमकी वाली कॉल मिली उसने इसके बाद दिल्ली एटीसी से संपर्क साधा था। दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर उतरने की सलाह दी लेकिन पायलट ने इससे इंकार कर दिया और भारतीय एयरस्पेस से बाहर निकल गया।
न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जैसे ही ईरानी प्लेन भारतीय वायु सीमा में प्रवेश किया वैसे ही भारतीय वायुसेना ने सुखोई विमानों को एक्टिव कर दिया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही ईरानी प्लेन अपने गंतव्य चीन के लिए रवाना हो गया।
सूत्रों ने बताया कि सुबह 9.20 मिनट पर दिल्ली पुलिस को ईरान के महान एयरप्लेन में बम रखने की धमकी वाली कॉल आई थी। जिस समय ये कॉल आई उस वक्त प्लेन भारतीय वायुसीमा में था। एटीसी सूत्रों ने बताया कि महान एयर ने दिल्ली एटीसी से तुरंत लैंडिंग की इजाजत मांगी थी। दिल्ली एटीसी ने प्लेन को जयपुर जाने के लिए कहा। इसके बाद विमान के पायलट ने ऐसा नहीं किया और बाद में वो भारतीय वायुसीमा से बाहर निकल गए।
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026