सहारनपुर। आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) गुरुवार को यूपी के सहारनपुर जिले (Saharanpur District) के सरसावा में श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
इस अवसर पर मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि भारत में एक विशेषता है कि वह पूरी दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा है। सर संघचालक करीब दो घंटे रुकने के बाद पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में भी शिरकत करने पहुंचे। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि भारत में भले ही पंथ ओर सम्प्रदाय अलग अलग हों, लेकिन काम सभी एक ही कर रहे हैं। धर्म सभी को जोड़कर रखता है।
कहा कि धर्म शाश्वत है, अगर यह खत्म हुआ तो सृष्टि भी खत्म हो जाएगी। इसलिए कुशलतापूर्वक कार्य करें। कभी भी अपने अंदर अंहकार मत लाओ। पवित्रता जरूरी है। भागवत गीता में भारत के जीवन का निचोड़ है। व्यक्ति को श्रद्धा, दान और त्याग की भावना रखनी होगी। जो भी करो वह उत्तम होना चाहिए।
मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि जीवन मे आने वाली परिस्थितियों से भागना नहीं है, इनका मुकाबला करो। यदि भाग गए तो जिंदा होते हुए भी मौत के समान है। प्रकृति के साथ चले, यह धर्म की आवश्यकता है। दुनिया मे ऐसे भी लोग हैं जो दुष्ट हैं, उनसे घबराना नहीं है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। सभी को साथ लेकर चले।
देवबंद में बना देंगे श्री कृष्ण मंदिर: आचार्य कारंजेकर बाबा
वहीं आचार्य कारंजेकर बाबा ने कहा कि हमने देवबंद में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से जमीन मांगी है। उन्होंने वहां पर जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है अगर जमीन मिलती है तो हम देवबंद में भी श्री कृष्ण मंदिर बना देंगे। इस महोत्सव के बाद सरसंघचालक दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026