अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत एक स्टार परफॉर्मर के रूप में उभरा है और अनुमान है कि वैश्विक विकास में भारत 16 फ़ीसदी से अधिक का योगदान दे सकता है. IMF के अनुसार डिजिटलीकरण और बुनियादी ढांचे जैसे मुख्य क्षेत्रों में सुधार इसका मुख्य कारण है.
IMF के मिशन ऑफ़ इंडिया नाडा चौएरी ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- “पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि भारत की विकास दर मजबूत है. जब आप समकक्ष देशों को देखते हैं तो वास्तविक विकास की बात आती है इस मामले में भारत एक स्टार परफॉर्मर है.”
आईएमएफ ने सोमवार को भारत के साथ अपना सालाना अनुच्छेद IV कंसल्टेशन जारी किया, जिसके अनुसार भारत अपनी व्यापक आर्थिक नीतियों के कारण इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है.
चौएरी ने कहा कि सरकार पर बुनियादी ढांचे में निवेश करने और लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दबाव है ताकि विकास का ठोस आधार बनाया जा सके.
आईएमएफ़ के अनुसार सरकार ने कई स्ट्रक्चरल सुधार किए हैं, जिनमें प्रमुख सुधार डिजिटलीकरण है, जो बीते कई सालों में मज़बूत हुआ है और इसने भारत को विकास के लिहाज से एक मजबूत मंच पर खड़ा कर दिया है.
-एजेंसी
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026