Agra, Uttar Pradesh, India. बदन सिंह यादव मार्केट, फतेहाबाद रोड पर साईं रॉयल कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन श्री श्री 1008 स्वामी विवेकानंद गिरी जी महाराज, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर एवं महापौर आगरा नवीन जैन ने किया।

साईं रॉयल कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज 20 वर्षों से मेरठ में सफलता के साथ संचालित है। आगरा, बरेली, मथुरा में अपनी शाखाओं का विस्तार करने जा रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन केपी सिंह तथा मैनेजिंग डायरेक्टर शूरवीर चाहर व एल ए पी टी डायरेक्टर नीतिराज ने अतिथियों का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी उदय भान सिंह राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राजा अरिदमन सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, रामसकल गुर्जर पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विधायक महेश गोयल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर कुशवाह, जितेंद्र वर्मा, राम प्रताप चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026