आगरा। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक और सुविधा की शुरुआत हो गई। यहां की सुपर स्पेयशियलिटी विंग में स्थापित की गई कैथ लैब की अधिकारिक तौर पर शुरुआत हो गई। इस कैथ लैब के शुरू होने से निजी अस्पतालों के मुकाबले बहुत कम दरों पर एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पीएमएसएसवाई के तहत लगभग 200 करोड़ की लागत से बनी सुपर स्पेशियलिटी विंग ने तो इस मेडिकल कॊलेज को अग्रणी मेडिकल कॉलेजों की कतार में ला खड़ा किया है। इसी विंग में 12 करोड़ की लागत से कैथ लैब स्थापित की गई है, जिसका आज केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर सुभारंभ किया।
यह कैथ लैब तैयार तो पहले ही हो गई थी, लेकिन इसके चार्ज शुल्क तय न हो पाने के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो पा रही थी। शासन स्तर से चार्ज शुल्क तय होने के बाद सोमवार को इसकी शुरुआत कर दी गई। एसएन के ह्रदय रोग विभाग के चार डॉक्टर अब यहां एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी किया करेंगे। अच्छी बात यह है कि यहां बहुत कम दरों पर मरीजों को यह सुविधा मिलेगी।
कैथ लैब का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी विंग केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से बनी है। इसमें केंद्र सरकार ने 60 और राज्य ने 40 प्रतिशत धनराशि का योगदान दिया है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 2017 में मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए कोशिशें शुरू की थीं। अब यहां वे सभी अत्याधुनिक मशीनें मौजूद हैं जो बड़े अस्पतालों में हुआ करती थीं। इसका लाभ गरीबों को मिलेगा।
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026