आगरा/मथुरा: पड़ोसी जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित जगप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए परिधानों की मर्यादा तय कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के प्रवेश मार्ग मार्गों पर लगाए बैनरों के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, चमड़े की बेल्ट पहनकर दर्शन करने के लिए न आएं। मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं।
नए साल के मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने से पहले मंदिर प्रबंधन ने यह अपील की है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर ही आना चाहिए, क्योंकि यह धर्मस्थल है न कि पर्यटक स्थल।
इससे पहले नगर के ठाकुर राधादामोदर मंदिर, पागल बाबा मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं को मर्यादित और भारतीय परिधान में ही मंदिर में प्रवेश करने को कहा था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के पिनाहट में मचा हड़कंप: अमोनिया गैस की बदबू से गांव में मचा हड़कंप, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान - March 13, 2026
- मोबाइल के लिए झगड़ा और फिर मौत: पति के काम पर जाते ही गर्भवती विवाहिता ने लगाया फंदा, आगरा के सीकरी में मची सनसनी - March 13, 2026
- फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: होली पर सूने घर को खंगालने वाला ‘असगर’ गिरफ्तार, सोने की चेन और अंगूठियां बरामद - March 13, 2026