Live Story Time
New Delhi, Capital of India. राज्यसभा में सांसद बृजलाल ने महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से माँग की कि भारत-नेपाल के बीच अलीगढ़वा चेकपोस्ट से चार पहिया गाड़ियों से प्रतिबंध हटाया जाए। इससे दोनों देशों के लोग पूर्व की भाति लाभान्वित होंगे और सीमा के दोनों तरफ़ का विकास गति पकड़ सकेगा।
बृजलाल ने कहा के अलीगढ़वा चेकपोस्ट से भारत और नेपाल के लोग व्यापार करते थे। सिद्धार्थनगर से बैलगाड़ियाँ नेपाल के अंदर जाती थी और वहाँ से सामान लादकर भारत में लाती थीं। नेपाल की तराई के लोग भी निर्बाध रूप से भारत से समान बैलगाड़ियों से लादकर ले जाते थे। नेपाल और भारत का रोटी- बेटी का संबंध है। एक दूसरे के सुख- दुख में शामिल होना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा हैं। नेपाल- भारत की सीमा के आसपास रहने वाले लोगों में शादियाँ प्राचीन समय से हो रही हैं। दोनों देशों के लोग बैलगाड़ियों से व्यापार करते थे जो मुख्यतः कृषि उपज, नमक, मिट्टी का तेल, डीज़ल – पेट्रोल, मसाले, कपड़े, लकड़ी आदि शामिल थे।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़वा चेकपोस्ट से व्यापार होने से भारत और नेपाल के लोग लाभान्वित होते थे।कालांतर में अलीगढ़वा चेकपोस्ट व्यापार के लिए बंद कर दी गई,। अब यहाँ से केवल दोपहिया गाड़ियों के आवागमन की छूट है। चार पहिया गाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार ठप हो गया है, जिसके कारण दोनों देश के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। भारत-नेपाल के बीच व्यापार के लिए पूर्व की भांति अलीगढ़वा चेकपोस्ट खोली जाए।
राज्यसभा सांसद और पूर्व IPS अधिकारी बृजलाल कब और कैसे बने पुलिस अधिकारी से लेखक
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026