पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने आरजेडी खेमे की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ का नारा रुझानों में फीका पड़ता दिख रहा है। शुरुआती घंटों में ही आरजेडी सत्ता से दूर होती नजर आ रही है और भाजपा व जेडीयू से पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
यह तस्वीर उस अनुमान के ठीक उलट है, जिसमें कई एग्जिट पोल ने आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, वास्तविक वोटों की गिनती में एनडीए भारी बढ़त की ओर बढ़ रहा है और राजद की उम्मीदें लगभग धराशायी होती दिख रही हैं।
आरजेडी का ग्राफ तेजी से नीचे
सुबह 8 बजे से जारी मतगणना में आरजेडी शुरुआत से ही पिछड़ती गई। ट्रेंड के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है, जबकि जेडीयू दूसरे नंबर पर है। आरजेडी तीसरे नंबर पर जाती नजर आ रही है।
सीटों का रुझान
243 सीटों के ताजा रुझानों में—
जेडीयू: 84
बीजेपी: 78
एलजेपी (आरवी): 22
हम: 4
आरएलएम: 1
आरजेडी: 39
कांग्रेस: 7
चुनाव आयोग के शुरुआती आधिकारिक रुझान भी लगभग इसी तस्वीर की पुष्टि करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी कांग्रेस से आगे चल रही है।
कुल मिलाकर एनडीए 191 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 49 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।
साभार – मीडिया रिपोर्ट्स
- SCMAGLEV ट्रेन में योगी का वीडियो वायरल: बुलेट ट्रेन के अनुभव पर बोले- भविष्य अब और भी करीब है - February 26, 2026
- लव एंड केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए आयोजित किया भव्य कार्यक्रम - February 26, 2026
- प्योर विवाह 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न: श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स (SRK) ग्रुप द्वारा आयोजित 12वां सामूहिक विवाह समारोह, 75 नवदंपतियों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की - February 26, 2026