पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत हासिल करता दिख रहा है। जहां भाजपा-जेडीयू गठबंधन मजबूत बढ़त बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इस चुनाव को हाईजैक कर लिया गया है और रुझानों का कोई मतलब नहीं है।”
अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, “मैंने पहले ही कहा था कि इस चुनाव को हाईजैक कर लिया गया है। यह चुनाव अब मायने नहीं रखता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में जीत का सर्टिफिकेट मोदी जी को पहले ही दे दिया है। जहां 80 लाख वोट डिलीट हुए, 5 लाख वोट डुप्लीकेट हैं और 1 लाख वोट अज्ञात हैं, वहां नतीजे भला क्या होंगे? हमें मोदी जी, एनडीए और ज्ञानेश कुमार को बधाई देनी चाहिए कि उन्होंने उनके आशीर्वाद से बिहार चुनाव जीत लिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल जी के विधानसभा क्षेत्र से 40,000 वोट डिलीट कर दिए गए। अगर दूसरे राज्यों के लोग जाकर वोट डाल रहे हैं, तो यह कैसा चुनाव है? नतीजे पहले ही लिखे जा चुके थे, आज तो सिर्फ घोषणा का इंतजार था।”
कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है। रुझान बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता का असर बिहार की जनता पर साफ दिख रहा है। SIR और ‘वोट चोरी’ जैसे गंभीर मुद्दों के बावजूद जनता ने साहस दिखाया है। आने वाला समय बताएगा कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता कितने कारगर साबित होंगे। यह मुकाबला बिहार की जनता और चुनाव आयोग के बीच है।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, “‘टू सर्व विद लव’ नाम की एक किताब आई थी… ज्ञानेश कुमार गुप्ता यह किताब प्रधानमंत्री मोदी के लिए लिख रहे हैं।”
साभार सहित
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026