सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले से शिव भक्ति की एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को अधेड़ युवक ने अपना नाजुक अंग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों ने देखा तो उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव का है। गांव निवासी बिहारीलाल (50) सुबह गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचा। वहां उसे अपने नाजुक अंग को काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक तरफ जहां लोग इस घटना से सहमे थे, वहीं वह शिव-शिव और ओम नम: शिवाय, हर-हर शंभू जपते रहे।
परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों न उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहं उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
साभार सहित
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026